फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal hits out at congress ministers

'टूरिज्म के होटलों में मंत्री की सिफारिश पर दी जा रही नौकरियां'

Mon, 12 Sep 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Sep 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal hits out at congress ministers

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर चिटों पर भर्ती किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से सरकारी व अर्द्ध सरकारी नौकरियों के चयन में धांधलियों की जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा, वन विभाग, बैंक व अन्य विभागों में भर्तियों में अनियमितताओं की सूचनाएं तो मिल ही रही थी लेकिन अब पर्यटन विभाग में भी अपने परिचित लोगों को बिना किसी प्रक्रिया के नौकरियों पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


हद तो यह है कि कांग्रेसी मंत्रियों और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सिफारिशी पत्रों में नौकरियों के साथ साथ साथ टूरिज्म के होटलों के नाम भी अंकित है। शुरूआती दौर में यूटिलिटि वर्कस के नाम पर रखे गए व रखे जा रहे इन लोगों को सरकार बदलने से पूर्व पक्का करने के लिए नीति बनाई जाएगी। जो अपने आप में एक बड़ा घोटाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र व्यक्तियों को दर किनार करके अपात्र लोगों को कांग्रेस पहले भी इस तरह के घपले और बेईमानी करके नौकरियां देती रही है। अब भाजपा इस तरह की चयन प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं के संरक्षण के चलते खनन माफि या, वन माफि या, भू- माफिया, शराब माफि या और तबादला माफि या प्रदेश भर में


पहले से ही सक्रिय था, पर नौकरियों के चयन में अनियमितताएं करके प्रदेश सरकार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ जो अन्याय कर रही है भाजपा उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। आगामी चार्जशीट में भाजपा न केवल इस मुद्दे को शामिल करेगी बल्कि सबूत भी मुहैया करवाएगी। भाजपा सरकार बनने पर इन सब घोटालों की निष्पक्ष जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed