{"_id":"5cd16c29bdec220734073950","slug":"praveen-sharma-statement-over-congress-phone-tapping-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान बंटाने को कांग्रेस ने जासूसी, फोन टैपिंग का पैंतरा खेला: प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान बंटाने को कांग्रेस ने जासूसी, फोन टैपिंग का पैंतरा खेला: प्रवीण
Tue, 07 May 2019 05:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के कमजोर नेतृत्व पर उनकी टीम ने ध्यान बंटाने को जासूसी और फोन टैपिंग का पैंतरा खेला है। सरकार पर आरोप लगाने के बजाय वह कांग्रेस के कमजोर पड़ते संगठन को संभालने का प्रयास करें।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भी कुलदीप राठौर की स्वीकार्यता कांग्रेस में नहीं बन पा रही है। पहले ही बिखराव के दौर से गुजर रही कांग्रेस उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद और अधिक गुटों में दिख रही है।
विज्ञापन
संगठन में अपना गुट खड़ा करने के कारण उन्हें चारों ओर विरोध का सामना कर पड़ रहा है। ठियोग से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर, मंडी में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और कांगड़ा में चंद्र कुमार के सार्वजनिक विरोध के कारण जो उनकी फजीहत हुई है, उसी से ध्यान बटाने के लिए अब उनकी टीम इस तरह बिना सबूतों के निराधार आरोप लगा रही है।
विज्ञापन