{"_id":"672cc31a74ac5ed2e909152b","slug":"potato-crop-insurance-will-be-done-in-the-district-till-31st-december-shimla-news-c-19-sml1001-436148-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में 31 दिसंबर तक होगा आलू की फसल का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में 31 दिसंबर तक होगा आलू की फसल का बीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रति हेक्टेयर 1.25 लाख रहेगी बीमित राशि
किसान 500 रुपये देकर एक बीघा जमीन का करवा सकते हैं बीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में पुनर्गठित मौसम आधारित फसलों का बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग की ओर से आलू की फसल का बीमा करवाने के लिए 31 दिसंबर 2024 अंतिम तिथि तय की है। इसके लिए 12 ब्लॉकों में से तीन ब्लॉक चुने गए हैं। इसमें मशोबरा, चौपाल और ठियोग शामिल हैं।
पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा में आलू के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर एक लाख 25 हजार रुपये होती। इसमें किसानों को 5 फीसदी की दर से 6,250 रुपये प्रीमियम देना होगा। इसमें किसान 500 रुपये देकर एक बीघा जमीन पर बीमा करवा सकते हैं। लहसुन की फसल का बीमा करवाने के लिए 14 दिसंबर अंतिम तारीख तय की गई है। इसमें किसानों को 5 फीसदी की दर से 10 हजार रुपये प्रीमियम प्रति हेक्टेयर देना होगा। किसान 800 रुपये देकर एक बीघा जमीन पर बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए कुपवी और चौपाल ब्लॉक को चुना गया है।
इसके अलावा मटर की फसल का बीमा करवाने के लिए भी 31 दिसंबर अंतिम तारीख तय की गई है। इसमें भी किसानों को 5 फीसदी की दर से 10 हजार रुपये प्रीमियम प्रति हेक्टेयर और प्रति बीघा जमीन का बीमा करवाने के लिए 800 रुपये देने होंगे। मटर के बीमे के लिए बसंतपुर, रोहडू, ठियोग, कुपवी, चौपाल और मशोबरा ब्लॉक का चयन किया है। किसानों को किसी भी प्रकार की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं करनी होगी। लहसुन और मटर के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर दो लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
बीमा करवाने की विधि और जरूरी दस्तावेज
आलू की फसल का बीमा करवाने के लिए किसानों के पास बैंक पास बुक, जमाबंदी, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन किसानों ने क्रेडिट कार्ड या ऋण लिया है, उनकी फसल का बीमा स्वत: ही बैंक की ओर से कर दिया जाएगा। वहीं जिन किसानों ने ऋण नहीं लिया है, वह लोकमित्र केंद्रों में जाकर बीमा करवा सकते हैं। इसके अलावा योजना के पोर्टल पर भी फसलों का बीमा कर सकते हैं। किसान कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधी अजय उपल से 94189-57900 पर या नजदीकी कृषि केंद्र पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू : नेगी
जिला शिमला में रबी सीजन में पुनर्गठित मौसम आधारित फसलों का बीमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें पांच फसलें आती हैं। इसमें बंदगोभी, फूलगोभी का बीमा करवाने की तारीख 31 अक्तूबर तक ही थी। इसके अलावा लहसुन, मटर और आलू का बीमा करवाने की प्रक्रिया दिसंबर माह में भी जारी रहेगी। इसका बीमा नजदीकी बैंक, लोकमित्र केंद्र और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकते हैं।
-अजब कुमार नेगी, उपनिदेशक, कृषि विभाग शिमला