फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP: Rajeev Bindal says the 'Seva Sankalp Abhiyan' will begin on September 17

हिमाचल भाजपा: राजीव बिंदल बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 80 हजार घरों में जलेंगे दीप

Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन व्यवस्था में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
Himachal BJP: Rajeev Bindal says the 'Seva Sankalp Abhiyan' will begin on September 17
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन व्यवस्था में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। हिमाचल प्रदेश में यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे एक महीने चलेगा और भाजपा इसे बूथ स्तर तक लेकर जाएगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने सत्ता को सेवा के माध्यम में परिवर्तित किया। गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा को शासन का केंद्र बनाया। गरीबों को पक्के घर, शौचालय, नल से जल, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि और करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन जैसी योजनाएं इसी सेवा भावना का परिणाम हैं।

विज्ञापन

80 हजार बूथों पर 80 हजार घरों में जलेंगे आशीर्वाद के दीप
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के कांग्रेस शासन और 2014 के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के बीच अंतर देश के सामने है। कांग्रेस का शासन घोटालों और बिचौलियों के लिए जाना गया, जबकि मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचाने की व्यवस्था खड़ी की। भारत आज दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल है और वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। डॉ. बिंदल ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7:00 बजे प्रदेश के लगभग 8 हजार पोलिंग बूथों पर 80 हजार घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएंगे और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। प्रत्येक परिवार तक अभियान का साहित्य पहुंचाया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आए परिवर्तन तथा विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 17 से 20 सितंबर तक रक्तदान शिविर
उन्होंने बताया कि 17 से 20 सितंबर तक चार दिनों में प्रदेशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में ब्लड बैंकों की क्षमता के अनुरूप अधिकतम रक्त संग्रह का प्रयास किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिताएं और वाद-विवाद आयोजित होंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक मंडल, ग्राम केंद्र और बूथ पर सेवा के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। 25 वर्ष के सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में 25 प्रकार के सेवा अभियान चलाए जाएंगे। इनमें नशा मुक्ति, स्वच्छता, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा सेवा, अनाथालयों एवं अभावग्रस्त लोगों की सहायता तथा दिव्यांगजनों की सेवा जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। अभियान के अंतिम चरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न स्थानों से मशाल लेकर युवा जिला केंद्रों तक पहुंचेंगे और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक ले जाएंगे।

विज्ञापन

मोदी ने हिमाचल में विकास की कल्पना को जमीन पर उतारा
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने भी अभूतपूर्व आधारभूत संरचना का निर्माण देखा है। पहाड़ों पर विशाल पुलों और सुरंगों का निर्माण हो रहा है, दूरियां कम हो रही हैं और प्रदेश आधुनिक सड़क नेटवर्क से जुड़ रहा है। अटल टनल रोहतांग से लेकर प्रदेश में बन रही नई सुरंगें और बड़े पुल इस बदलाव के प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जिन परियोजनाओं की कल्पना तक नहीं की गई, नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें धरातल पर उतार रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को विकास के लिए खुले मन से सहयोग दिया है और भाजपा इस परिवर्तन की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed