{"_id":"6a9ebde40ad3de6ea70dbbe1","slug":"politics-jairam-thakur-says-sukhu-knew-congress-would-be-wiped-out-in-the-panchayat-elections-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू जानते थे पंचायत चुनाव में साफ हो जाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू जानते थे पंचायत चुनाव में साफ हो जाएगी कांग्रेस
Mon, 07 Sep 2026 07:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:06 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव नहीं करवाने के लिए हर तरह की साजिशें कीं। लेकिन भाजपा ने उनकी एक भी नहीं चलने दी और कोर्ट में लड़कर सरकार को चुनाव करवाने के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव नहीं करवाने के लिए हर तरह की साजिशें कीं। लेकिन भाजपा ने उनकी एक भी नहीं चलने दी और कोर्ट में लड़कर सरकार को चुनाव करवाने के लिए बाध्य होना पड़ा। मुख्यमंत्री सुक्खू ऐसा इसीलिए कर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि उनके व्यवस्था परिवर्तन के झूठ की धज्जियां उड़ जाएंगी और कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी। यह बात उन्होंने सेामवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन
उन्होंने सुक्खू सरकार और कांग्रेस को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि सरकारें काम करने के लिए होती हैं, लेकिन सुक्खू सरकार काम रोकने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री अपनी एक भी ढंग की योजना नहीं चला पाए इसीलिए हमारी योजनाओं को बदनाम करते जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मुख्यमंत्री सुक्खू के बारे में कहते थे कि वे साजिश और षड्यंत्र करने में माहिर हैं। सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस बात को सच साबित कर दिया। कांग्रेस सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव समय पर करवाने में सरकार ने साजिशन देरी की, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत साफ थी और संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमारी पूरी आस्था थी, इसलिए कोविड जैसी विषम परिस्थितियों में भी भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव करवाए। आने वाले समय में कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश से उखाड़ फेंकना है और भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापस लाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और 2027 में कांग्रेस कहीं नज़र नहीं आएगी।
विज्ञापन