फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   possibility of a rise in diesel-petrol prices, crowd gathered at the pumps to fill the tanks of the vehicles in mand himachal

मंडी: डीजल-पेट्रोल दामों में उछाल की आशंका, गाड़ियों की टंकियां फुल करवाने के लिए पंपों पर उमड़ी भीड़

Wed, 09 Mar 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 08:36 PM IST
सार

नेरचौक के गुटकर और सुंदरनगर के हराबाग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म हो गया। दोनों स्टेशन पर उपभोक्ताओं बैरंग लौटकर दूसरे पेट्रोल पंप जाना पड़ रहा है। हालांकि देर शाम इन पंपों में पेट्रोल की सप्लाई आ गई। 

विज्ञापन
possibility of a rise in diesel-petrol prices, crowd gathered at the pumps to fill the tanks of the vehicles in mand himachal
पेट्रोल पंपों में भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच लगातार गहारते युद्ध संकट के चलते डीजल-पेट्रोल के दाम में उछाल की आशंका ने जनता को परेशानी में डाल दिया है। पेट्रोल पंपों में भीड़ लगना शुरू हो गई है। लोग अपने चौपहिया और दोपहिया वाहनों की टंकी फुल करवा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ गई है। बुधवार को मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह नजारा देखने को मिला। नेरचौक के गुटकर और सुंदरनगर के हराबाग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म हो गया। दोनों स्टेशन पर उपभोक्ताओं बैरंग लौटकर दूसरे पेट्रोल पंप जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि देर शाम इन पंपों में पेट्रोल की सप्लाई आ गई। दूसरी ओर मंडी शहर के सभी पेट्रोल और डीजल पंपों पर तेल भरवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ जुटी रही। लोगों का कहना था कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी बारे अभी घोषणा नहीं हुई है। तेल का स्टॉक कम होने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए गाड़ियों की टंकियां फुल करवाई जा रही हैं। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनेट का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला में रिलायंस को छोड़कर सरकारी क्षेत्र के करीब 56 पेट्रोल पंप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed