फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Jairam Thakur says Sukhu is a cm in name only; debt increased by ₹51,000 crore in four years.

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं सुक्खू, चार साल में 51 हजार करोड़ का कर्ज बढ़ाया

Fri, 09 Oct 2026 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 07:09 PM IST
सार

मंडी जिले के करसोग में पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू पर जुबानी हमला बोला। 

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur says Sukhu is a cm  in name only; debt increased by ₹51,000 crore in four years.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू पर जुबानी हमला बोला। आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और मुख्यमंत्री केवल नाम के रह गए हैं। इस दौरान उन्होंने करसोग के विधायक दीपराज को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चेहरा बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत का अंतर 20 हजार से अधिक करने का आह्वान किया। ठाकुर ने प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश पर 51 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज बढ़ा है, जिससे राज्य का कुल कर्ज करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी को झूठा वादा करार देते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया है। कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठकों का बार-बार टलना सरकार के भीतर समन्वय की कमी को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली सफलता को जनता के आक्रोश का संकेत बताया। ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सांविधानिक संस्थाओं को अपने इशारे पर चलाना चाहती है। सम्मेलन के दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed