फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Himachal Congress will make Pratibha Singh's taking office function as a celebration

सियासत: प्रतिभा सिंह के पद ग्रहण समारोह को जश्न के तौर पर बनाएगी हिमाचल कांग्रेस

Fri, 29 Apr 2022 04:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 04:53 AM IST
सार

प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंकने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण औपचारिकता को समारोह के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन
Politics: Himachal Congress will make Pratibha Singh's taking office function as a celebration
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पद ग्रहण समारोह को बड़े जश्न के तौर पर मनाया जाएगा। एक-दो दिन के भीतर प्रतिभा सिंह अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताने नई दिल्ली जाएंगी। यहां से लौटते वक्त प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू से ही स्वागत समारोह शुरू होंगे। राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रतिभा सिंह पदभार संभालेंगी। प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंकने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण औपचारिकता को समारोह के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह में प्रतिभा सिंह अध्यक्ष का पद ग्रहण कर सकती हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीते दिनों प्रदेश में हुई रैलियों का जवाब भी इस समारोह के माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में पार्टी नेता जुट गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के गुट को संगठित करते हुए प्रदेश में पार्टी के सभी धड़ों को इस कार्यक्रम के माध्यम से एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश भी देने का प्रयास भी कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन


राठौर ने प्रतिभा के घर जाकर दी अध्यक्ष बनने की बधाई
प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास हॉली लॉज जाकर उन्हें बधाई दी। प्रतिभा सिंह ने राठौर का आभार व्यक्त करते हुए उनसे भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की। राठौर ने प्रतिभा सिंह को भरोसा दिया कि वह पूर्व की भांति आगे भी पार्टी की सेवा में आगे रहेंगे। मीडिया से बातचीत में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में सब नेताओं को एक मंच पर एकत्र किया। इसी वजह से प्रदेश के उपचुनावों में पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed