{"_id":"9fc0d967ae8a26787778316b6f2c7af6","slug":"politician-are-coming-to-jwalaji-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के तलबगार पहुंचे मां ज्वाला के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के तलबगार पहुंचे मां ज्वाला के दरबार
सतीश डढवाल/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 23 Sep 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हे ज्वाला मइया मुझे पार्टी टिकट मिला तो मैं तेरे चरणों में शीश झुकाने और आशीर्वाद लेने आऊंगा। मन्नत पूरी होने के बाद हरियाणा विस चुनाव में पार्टी का टिकट पक्का होने के बाद कई नेता मां ज्वालाजी दरबार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम निलोखेड़ी विस क्षेत्र (करनाल) हरियाणा से भाजपा का टिकट पक्का होने के बाद उम्मीदवार भगवान दास मां ज्वालाजी के दरबार पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मां की भेंटें गाईं।
विज्ञापन
निलोखेड़ी हलके से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भगवान दास ने अमर उजाला से अपने विचार साझा किए। भगवान दास ने कहा कि उन्होंने मन्नत मांगी थी कि यदि उन्हें भाजपा टिकट मिला तो मइया ज्वालाजी के दरबार में हाजिर होकर आशीर्वाद लेने आऊंगा।
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने के बाद वह मइया से आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से चुनाव जीतने पर वह फिर मइया के दरबार में शीश झुकाने आएंगे। भगवान दास ने कहा कि हरियाणा की जनता हुड्डा सरकार से दुखी हो चुकी है। दावा किया कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनने जा रही है।