फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police sub inspector recruitment exam on 21 july in himachal

इस दिन होगी पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा, शेड्यूल जारी

Fri, 21 Jun 2019 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
police sub inspector recruitment exam on 21 july in himachal

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पुलिस उपनिरीक्षक समेत दस विभिन्न श्रेणियों में भरे जाने वाले खाली पदों के लिए लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी। कुछ पदों के लिए प्रदेश के जिला और उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जबकि कुछ श्रेणियां जिनके लिए कम आवेदन आए हैं, उनकी परीक्षाएं हमीरपुर समेत अन्य चुनिंदा केंद्रों पर होंगी।
विज्ञापन


पोस्ट कोड 729 सब इंस्पेक्टर पुलिस की परीक्षा 21 जुलाई को सुबह के सत्र में प्रदेश के सभी जिलों में, जबकि पोस्ट कोड 682 इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी की शाम के सत्र में हमीरपुर और शिमला जिला में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी में कितने पद

इसी तरह पोस्ट कोड 652 और 576 चालक भर्ती की परीक्षा 23 जुलाई को सुबह और शाम के सत्र में हमीरपुर में, पोस्ट कोड 677 असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर की परीक्षा 24 को सुबह, पोस्ट कोड 681 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की शाम के सत्र में हमीरपुर में, पोस्ट कोड 735 लेबोरेटरी असिस्टेंट की 25 जुलाई को सुबह और पोस्ट कोड 736 लैब तकनीशियन की शाम के सत्र में होगी।

इसी तरह पोस्ट कोड 730 भाषा अध्यापक की परीक्षा 28 जुलाई को सुबह ओर पोस्ट कोड 743 जूनियर इन्वायरमेंट इंजीनियर की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि दस विभिन्न पोस्ट कोड के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed