{"_id":"63445da802358633744f55b4","slug":"police-raid-on-rave-party-going-on-in-galu-s-camping-site-shimla-news-sml424523241","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: गलू की कैंपिंग साइट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: गलू की कैंपिंग साइट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश
Mon, 10 Oct 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:30 PM IST
सार
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को गलू के जंगल में एक रेव पार्टी चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Shimla Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना मैकलोडगंज के तहत आते गलू के जंगल में एक कैंपिंग साइट पर चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने कैंपिंग साइट से भारी मात्रा में शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। साथ ही आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को गलू के जंगल में एक रेव पार्टी चलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया। जहां पर पुलिस टीम ने भारी मात्रा में शराब और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। वहीं रेव पार्टी के आयोजकों के खिलाफ पुलिस थाना मैक्लोडगंज में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पार्टियों का आयोजन करना गैर कानूनी है।
विज्ञापन