IPS वत्सला ने काटा एसएचओ का चालान, जमकर लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह चालकों पर शिकंजा कसने की मुहिम के लपेटे में पुलिस जवान और झंडूता के थाना प्रभारी भी आ गए। मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है। प्रोबेजनल आईपीएस वत्सला गुप्ता ने बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे दो पुलिस कर्मियों के मौके पर ही चालान काट दिए। वहीं महिला अधिकारी ने लोगों के सामने उन्हें लताड़ भी लगाई।
बिलासपुर में प्रोबेजनल अधिकारी वत्सला गुप्ता की अगुवाई में पुलिस ने शहर के कॉलेज चौक पर नाका लगाया था। यहां पर पुलिस कर्मी हर आने वाले वाहन को चेंकिंग के लिए रोक रहे थे। जब तक पुलिस यहां पर रही तो माहौल अफरा-तफरी भरा रहा।
पुलिस ने बिना सीट बेल्ट, बिना हैल्मेट पहने दुपहिया वाहन चालकों सहित बिना गाड़ी के कागजों के वाहन चला रहे चालकों को पकड़ा। हालांकि इस दौरान कई चालक पुलिस कर्मियों के साथ उलझते हुए भी दिखाई दिए। लोग यह कह रहे थे कि वह लोकल है। और यहीं से आए हं लेकिन आईपीएस अधिकारी ने किसी की नहीं सुनी।
गुस्सा हो गईं आईपीएस वत्सला गुप्ता
उन्होंने एक के बाद एक लापरवाह चालकों के चालान काटे। इसी बीच एक पुलिस जवान भी गाड़ी लेकर रहा था। उसने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। उसे वर्दी के साथ बिना सीट बेल्ट के देख आईपीएस अधिकारी गुस्सा हो गईं। लोगों के सामने उन्होंने उसे लताड़ दिया। इसके बाद उसका चालान काटा गया।
इसके बाद तलाई थाना के एसएचओ रह चुके पुलिस अधिकारी भी बिना सीट बेल्ट के वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही अधिकारी की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने वाहन को रुकवा दिया। जबकि वहां पर खड़े अन्य जवान उन्हें सेल्यूट मार रहे थे। इस पर महिला अधिकारी ने एसएचओ और पुलिस कर्मी को लताड़ लगा दी।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस वाले ही इसी तरह कानून तोड़ेंगे तो आम जनता क्यों नहीं तोड़ेगी। एसएचओ का भी बिना सीट बेल्ट के चालान मौके पर काटा गया। प्रोबेजनल आईपीएस वत्सला गुप्ता ने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन कर ही वाहन चलाए।