फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police investigation in the case of Ghumarvi rape case

घुमारवीं दुष्कर्म मामले में स्कूल से पड़ोसियों तक पहुंची पुलिस की जांच

Wed, 08 May 2019 11:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police investigation in the case of Ghumarvi rape case

घुमारवीं के एक निजी स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में जांच अब स्कूल से बाहर पड़ोसियों तक पहुंच गई है। बुधवार को पुलिस ने वारदात के अगले दिन अनुपस्थित रहे स्कूल के दो विद्यार्थियों से पूछताछ की है।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल के आसपास रहने वाले किरायेदारों के अलावा स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के लिए सदर महिला थाना की टीम दो दिन से स्कूल पहुंच रही है। पुलिस ने बच्ची के कपड़े भी सैंपल के आधार पर लिए हैं। जिन्हें शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।  हालांकि बुधवार को फोरेंसिक रिपोर्ट आने का अनुमान था, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं मिली थी। पुलिस को रिपोर्ट के लिए अब गुरुवार का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस पहले की साफ कर चुकी है कि अगर फोरेंसिक रिपोर्ट में किसी भी तरह की दुराचार की पुष्टि होती है तो शक के आधार पर डीएनए टेस्ट भी करवाए जा सकते हैं।

बुधवार को महिला थाना इंचार्ज अपनी टीम के साथ बुधवार को मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि स्कूल प्रबंधन पर भी मामला दबाने का आरोप लगाया गया, लेकिन स्कूल चेयरमैन का कहना है कि वह पुलिस की हर जांच में सहयोग कर रहे हैं।

एक सप्ताह के लिए स्कूल में कर दी छुट्टियां

 बुधवार को भी मौके पर बच्ची सहित उसके परिजनों को बुलाया गया था। स्कूल की इमारत के साथ लगते किरायेदारों से भी पुलिस ने पूछताछ की। दुकानदारों से भी पुलिस ने कुछ सवाल जवाब किए हैं। स्कूल स्टाफ को भी मौके पर बुलाया गया था। 

एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि शिमला लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अगर पॉजिटिव पाई जाती है तो स्कूल के दर्जनों विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों के डीएनए टेस्ट किए जा सकते हैं। जहां पर स्कूल है।

वहां पर साथ ही बाहरी राज्यों के मजदूर भी किराये के कमरे में रहते हैं। इन सबसे पूछताछ की जाएगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से एक सप्ताह के लिए स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। छुट्टियां भी कर दी हैं।

पुलिस प्रतिदिन स्कूल में पहुंचकर स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। इसके चलते स्कूल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि एक सप्ताह के लिए पुलिस स्कूल में आकर जांच कर सकती है, जिससे पुलिस को जांच के लिए कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed