{"_id":"60ef28568ebc3e02711e94bf","slug":"police-caught-challan-in-shimla-shimla-news-sml376914613","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1898 वाहनों के काटे चालान, 2.70 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1898 वाहनों के काटे चालान, 2.70 लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन में 38 हजार वाहन पहुंचे शिमला
शिमला। कोरोना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो दिन के भीतर 1898 वाहनों के चालान काटे हैं। इसमें बिना लाइसेंस वाहन चलाने, सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने तथा मास्क न पहनने वाले चालान अधिक हैं। पुलिस ने इसमें करीब 2 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
शिमला पुलिस के मुताबिक कोरोना के बीच बंदिशों में मिली छूट के बाद बाहरी राज्यों से 10 दिन के भीतर में 38 हजार वाहनों ने शोघी बैरियर से शिमला में प्रवेश किया है। इसमें 39 हजार वाहन बैरियर से बाहर गए हैं। इस दौरान बिना लाइसेंस के 47 और बिना हेलमेट के 72, सीट बेल्ट के 48, ओवर स्पीड के 15, मोबाइल सुनते हुए वाहन चालान पर 15, गलत तरीके से वाहन चलाने पर 16 और बिना इंश्योरेंस के 18 चालान काटे गए हैं। इसके अलावा गलत जगह पार्किंग करने पर भी कई वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने बिना मास्क के मालरोड, रिज मैदान, लिफ्ट के अलावा शहर के अन्य पर्यटन स्थलों पर घूमने पर 323 लोगों के चालान काटे हैं। इनसे एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। यह चालान पिछले तीन दिनों में किए गए हैं।
बिना मास्क घूमने वालों से
54 लाख जुर्माना वसूला
शहर में बिना मास्क घूमने पर पुलिस अभी तक करीब 9 हजार लोगों के चालान काटकर 54 लाख रुपये का जुर्माना वसूल चुकी है। इसमें सैलानियों समेत स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि लोग बिना किसी काम से घर से नहीं निकलें। मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें। शिमला पुलिस ने पिछले वीकेंड पर बिना मास्क घूम रहे सैलानियों का मास्क देकर स्वागत किया था लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे।