फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Visit: After Mandi, Shimla, now Prime Minister Narendra Modi will know the attitude of Kangra

PM Modi Visit: मंडी, शिमला के बाद अब कांगड़ा का रुख भांपेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Thu, 16 Jun 2022 02:40 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 02:40 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में मंडी, शिमला और अब कांगड़ा जिले पर फोकस किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के मुख्य सचिवों की तीन दिवसीय बैठक के साथ धर्मशाला में रोड शो कर निचले हिमाचल की सियासत गर्माएंगे। 

विज्ञापन
PM Visit: After Mandi, Shimla, now Prime Minister Narendra Modi will know the attitude of Kangra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर के मुख्य सचिवों की तीन दिवसीय बैठक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला से रोड शो के जरिये निचले हिमाचल की 32 विधानसभा सीटों को सियासी रूप से चार्ज कर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में मंडी, शिमला और अब कांगड़ा जिले पर फोकस किया है। दिसंबर 2021 में हिमाचल में चार सीटें हारने के बाद 10 मार्च तक भाजपा सूबे में सियासी रूप से बैकफुट पर थी। कांग्रेस के आक्रामक रुख और आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई थीं लेकिन, 10 मार्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में बड़ी रैली करके हतोत्साहित कार्यकर्ताओं चार्ज कर दिया था। 

विज्ञापन


  इसके बाद मोदी ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने का जलसा शिमला में रखकर ऊपरी हिमाचल का सियासी माहौल गर्माया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के मुख्य सचिवों की तीन दिवसीय बैठक के साथ धर्मशाला में रोड शो कर निचले हिमाचल की सियासत गर्माएंगे। मोदी की रैलियों और रोड शो से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला, मंडी और कांगड़ा में रोड शो और रैलियां करके माहौल गर्माया। उसके बाद केंद्रीय मंत्रियों की भी नब्ज टटोलने के लिए हिमाचल में ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रदेश भाजपा संगठन कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को तोड़ कर पार्टी में शामिल कर सियासी शतरंत की बिसात बिछा रहा है। 
विज्ञापन


निचले हिमाचल में विधानसभा की 32 सीटों पर असर 
निचले हिमाचल में कांगड़ा और उसके साथ लगते जिलों में विधानसभा की 32 सीटें हैं। कांगड़ा में 15, हमीरपुर 5, ऊना 5, चंबा 5 और मंडी जिला की जोगिंद्रनगर-धर्मपुर दो सीटें निचले हिमाचल में आती हैं। भाजपा हाईकमान ने अब इन 32 सीटों पर फोकस कर दिया है। इसलिए, मुख्य सचिवों की बैठक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो कार्यक्रम को जोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा के दो मंत्रियों को सीएम ने दी तवज्जो
पीएम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के दो मंत्रियों को ज्यादा तवज्जो दी। सीएम ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की ड्यूटी मिनिस्टर इन वेटिंग के रूप में प्रधानमंत्री के स्वागत में लगाई है। वहीं, पीएम के रोड शो के आयोजन की जिम्मेदारी सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को दी है। विपिन परमार पूरे आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed