फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra Modi rally will not be held at HPCA stadium dharamshala himachal

एचपीसीए के स्टेडियम में नहीं इस मैदान में होगी मोदी रैली

Fri, 14 Dec 2018 05:36 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Fri, 14 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
pm narendra Modi rally will not be held at HPCA stadium dharamshala himachal

जयराम सरकार का एक साल पूरा होने पर लाभार्थी रैली एचपीसीए स्टेडियम में नहीं, बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस (पुलिस) मैदान में होगी। 27 दिसंबर को होने वाली इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे।

विज्ञापन


साई मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। रैली स्थल को फाइनल करने के लिए शीत सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद दो बार निरीक्षण किया। पहले दस दिसंबर को सीएम ने पुलिस मैदान, एचपीसीए स्टेडियम और साई मैदान का जायजा लिया था।
विज्ञापन


वीरवार देर सायं भी सीएम ने पुलिस मैदान और साई मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद लाभार्थी रैली के लिए पुलिस मैदान को फाइनल किया गया। वहीं, पीएम दौरे को लेकर एसपीजी टीम ने भी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब धर्मशाला से शिफ्ट नहीं होगा रणजी मैच 

pm narendra Modi rally will not be held at HPCA stadium dharamshala himachal

उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर समारोह के लिए पुलिस मैदान को फाइनल किया गया है। एचपीसीए स्टेडियम में रैली होने की सूरत में हिमाचल और तमिलनाडु के बीच 22 दिसंबर से शुरू होने वाला रणजी मैच शिफ्ट करना पड़ना था।

अब रैली पुलिस मैदान होने के कारण रणजी मैच धर्मशाला से शिफ्ट नहीं होगा। धर्मशाला रैली में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से 30 हजार लोग जुटाने का लक्ष्य दिया है।

जयराम सरकार के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली में विभिन्न विभाग पहुंचाएंगे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed