फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi rally in bilaspur

यहां से एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, रैली के लिए नड्डा ने झोंकी पूरी ताकत

Wed, 27 Sep 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi rally in bilaspur

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एम्स के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह लुहणू स्थित इंडोर स्टेडियम में एम्स का शिलान्यास करने के बाद खेल परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दावा किया कि इसमें हजारों लोग उपस्थित होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बिलासपुर के लोगों से अपील कि वह राजनीति से ऊपर उठकर रैली में पहुंचें। लोग सुनिश्चित करें कि हर घर से रैली में भागीदारी हो। रैली को सफल बनाने के लिए वह रणधीर शर्मा का सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में झंडूता और घुमारवीं में बैठकें की जाएंगी। नड्डा 29 सितंबर को सदर की सभी पंचायतों का तूफानी दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे। 

विज्ञापन

लाखों की संख्या में पहुंचेंगे लोग

pm narendra modi rally in bilaspur

हालांकि रैली पूरे प्रदेश की है और इसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। नड्डा ने कहा कि वह स्वयं 30 तक बिलासपुर में हैं और रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी रैली स्थल को लेकर एनएसजी की टीम के साथ भी बैठक होनी है।

इसके अलावा एयर फोर्स के पायलटों के साथ भी हेलिकॉप्टर लैंडिग को लेकर चर्चा की जानी है। हालांकि नड्डा ने कहा कि क्रिकेट मैदान में पीएम के हेलिकॉप्टर को उतारने की योजना है। लेकिन यह तभी हो पाएगा, जब ट्रायल लैंडिंग के बाद एयरफोर्स के पायलट इसकी मंजूरी दे देंगे।

रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। दावा किया कि मोदी की यह रैली आज तक की रैलियों से ऐतिहासिक होगी। इस रैली के बाद बिलासपुर का नाम देश भर में जाना जाएगा।

तीन साल में शुरू हो जाएगा एम्स में उपचार: नड्डा

pm narendra modi rally in bilaspur

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अगले तीन से चार सालों में एम्स में कुछ विभागों में मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए भी पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। हालांकि पहले साल में एम्स की जमीन पर बाउंडरी वॉल लगाने के अलावा भू टेस्टिंग का काम होगा।


इस दौरान एम्स का डिजाइन भी तैयार किया जाएगा। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले तीन से चार साल में एम्स में उपचार और कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए मैंटर भी बनाया जाएगा, जिसकी देखरेख में एम्स का पूरा कार्य होगा।

नड्डा बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एम्स नेशनल स्तर का संस्थान है। इसके निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

कहा, पहले साल बाउंडरी वॉल और भू टेस्टिंग का होगा काम

pm narendra modi rally in bilaspur

इसमें जो स्टाफ होगा, वह भी हाई क्वालीफाइड होगा। उन्होंने कहा कि बाउंडरी वॉल, भू टेस्टिंग और डिजाइन तैयार करने के बाद निर्माण के लिए टेंडर होगा। इसके बाद उस कंपनी को निर्माण कार्य दिया जाएगा, जो केंद्र सरकार के सभी नियमों को पूरा करती होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती हो।

उन्होंने कहा कि एम्स बनने से हिमाचल ही नहीं, आसपास के राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने एम्स के लिए अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।

इस मौके पर उनके साथ श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, सभा स्थल प्रभारी स्वदेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा, सुभाष शर्मा, रूप लाल ठाकुर सहित अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed