फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Dharamshala Visit: धर्मशाला में पीएम मोदी ने किया रोड शो, हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया। 

विज्ञापन
pm Narendra Modi Dharamshala Road show and NCCS  live updates today
धर्मशाला में पीएम मोदी का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में गुरुवार को धर्मशाला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मोदी के इस रोड शो से लोअर हिमाचल और प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सियासी पारा चढ़ गया। शिक्षा बोर्ड से लेकर कचहरी अड्डा तक करीब एक किलोमीटर तक के रोड शो में प्रधानमंत्री पर लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। प्रधानमंत्री ने भी लोगों पर फूल बरसाए। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे तीन दिवसीय मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं। रोड शो के दौरान खुली जीप में प्रधानमंत्री ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 



सीएम और राज्यपाल ने पहनाई हिमाचली टोपी 
प्रधानमंत्री करीब 11:40 बजे सिंथेटिक ट्रैक पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचली टोपी और मफलर पहना कर स्वागत किया। यहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।






 

pm Narendra Modi Dharamshala Road show and NCCS  live updates today
pm modi road show - फोटो : संवाद
 इसके बाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के साथ रोड शो के लिए निकले। जीप में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे।

 
pm Narendra Modi Dharamshala Road show and NCCS  live updates today
तिब्बती नृत्य - फोटो : संवाद

प्रधानमंत्री के रोड शो में तिब्बती लोगों ने पारंपरिक नृत्य पेश कर उनका स्वागत किया। चंबा और कांगड़ा के लोगों ने भी पारंपरिक नृत्य पेश कर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रधानमंत्री के सामने पेश की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Narendra Modi Dharamshala Road show and NCCS  live updates today
लोक नृत्य। - फोटो : संवाद

प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के साथ रोड शो के लिए खुली जीप पर निकले। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जीप पर सवार नहीं थे। हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस नजरिये से प्रधानमंत्री का दौरा प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। 


 
विज्ञापन
pm Narendra Modi Dharamshala Road show and NCCS  live updates today
धर्मशाला में पीएम मोदी, राज्यपाल व सीएम। - फोटो : अमर उजाला

मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ रोड शो
चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने पूजा और मंत्रोच्चारण कर रोड शो शुरू करवाया। रोड शो के दौरान पार्टी के हजारों भाजपा कार्यकर्ता और प्रशंसक पीएम के स्वागत के लिए केसीसी बैंक चौक से लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय तक के करीब 1100 मीटर के रूट पर सड़क के दोनों और खड़े थे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed