प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में गुरुवार को धर्मशाला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मोदी के इस रोड शो से लोअर हिमाचल और प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सियासी पारा चढ़ गया। शिक्षा बोर्ड से लेकर कचहरी अड्डा तक करीब एक किलोमीटर तक के रोड शो में प्रधानमंत्री पर लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। प्रधानमंत्री ने भी लोगों पर फूल बरसाए। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे तीन दिवसीय मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं। रोड शो के दौरान खुली जीप में प्रधानमंत्री ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
PM Modi Dharamshala Visit: धर्मशाला में पीएम मोदी ने किया रोड शो, हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
सार
मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन