फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में बवाल, चक्का जाम, कांगड़ा में पुलिस कर्मी पीटे, हिरासत में 283 युवक

Thu, 16 Jun 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल/मंडी/हमीरपुर/नाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल/मंडी/हमीरपुर/नाहन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Protest against Agneepath scheme: Just before PM's roadshow, fierce demonstration in Gagal, youth took to the streets in Hamirpur too
अग्निवीरों की भर्ती के फैसले का विरोध। - फोटो : संवाद

अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले के खिलाफ गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में जमकर बवाल हुआ। कई जगह युवाओं ने नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर चक्का जाम किया। गुस्साए युवाओं ने कांगड़ा में पुलिस कर्मियों को ही पीट दिया। कांगड़ा के गगल, कोटला, हमीरपुर और धर्मशाला में 283 लोगों को हिरासत में लिया गया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने कांगड़ा के गगल, शाहुपर, कोटला, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन किया। कई जगह केंद्र सरकार मुर्दाबाद और सिरमौर के नाहन में वर्दी दो या अर्थी दो के नारे लगाए। सेना भर्ती नियमों में संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज किया।



 दरअसल, केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती का फैसला लिया है। सेना ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद ग्राउंड टेस्ट होगा। छह महीने प्रशिक्षण के बाद जवानों की सेना में सेवाएं ली जाएंगी। सेना में यह जवान अग्निवीर कहलाए जाएंगे। इनकी चार साल तक सेवाएं ली जाएंगी। इसके बाद और सेवाओं के लिए इन्हें एक और भर्ती प्रक्रिया से गुजरना होगा। साल में कुल 40 से 50 हजार भर्तियों में से 25 फीसदी अग्निवीरों का सेना में नियमित सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा। अग्निपथ स्कीम में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 21 साल निर्धारित की गई है। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा पास युवा और युवतियां भाग ले सकेंगे। आईटीआई और तकनीकी संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त युवक भी इसमें भाग ले सकेंगे। लेकिन युवा अब इसके विरोध में सड़कों पर आ गए हैं। 

Protest against Agneepath scheme: Just before PM's roadshow, fierce demonstration in Gagal, youth took to the streets in Hamirpur too
गगल में प्रदर्शन - फोटो : संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से करीब तीन घंटे पहले युवाओं ने गगल में पठानकोट-मंडी हाईवे जाम कर प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए 20 युवाओं ने धर्मशाला में पीएम मोदी के रोड शो स्थल पर पहुंचने की कोशिश की। उन्हें पुलिस प्रशासन ने कचहरी चौक पर रोक लिया। उन्हें एक तरफ बिठा कर उनके सामान की तलाशी ली गई। बाद में इन युवाओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाना धर्मशाला ले जाया गया।

Protest against Agneepath scheme: Just before PM's roadshow, fierce demonstration in Gagal, youth took to the streets in Hamirpur too
Protest against Agneepath scheme - फोटो : संवाद

प्रधानमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। होर्डिंग तोड़फोड़ दिए। युवा प्रधानमंत्री के रोड शो स्थल की ओर जाने की जिद करने लगे। हाईवे जाम होने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जाम हटाने के लिए युवाओं और पुलिस के बीच मारपीट भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Protest against Agneepath scheme: Just before PM's roadshow, fierce demonstration in Gagal, youth took to the streets in Hamirpur too
- फोटो : संवाद
गुस्साए युवकों ने पुलिस के कुछ जवानों को पीट भी दिया। बदले में पुलिस जवानों ने भी बल प्रयोग किया। युवकों को बसों में भरकर दूर छोड़ा गया, लेकिन वे फिर वापस आकर हंगामा करने लगे। इसके बाद युवक पैदल ही धर्मशाला की ओर कूच कर गए। शाहपुर में भी भीड़ को तितर-बितर किया गया। गगल और कोटला में 250 युवाओं को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
Protest against Agneepath scheme: Just before PM's roadshow, fierce demonstration in Gagal, youth took to the streets in Hamirpur too
प्रदर्शन के दौरान युवक को आया चक्कर - फोटो : संवाद

प्रदर्शन के दौरान युवक को आया चक्कर
वहीं, हमीरपुर में भी अग्निवीर भर्ती का विरोध हुआ है। सेना भर्ती रद्द करने को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सेना में स्थायी भर्ती की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एक युवक को चक्कर आ गया। युवक को पुलिस की गाड़ी में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed