{"_id":"581f54b84f1c1bf47eb373f5","slug":"pm-narendra-modi-and-bjp-president-amit-shah-will-visit-himachal-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा हिमाचल आएंगे पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा हिमाचल आएंगे पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी और किन्नौर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर हिमाचल का दौरा करेंगे। मोदी के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश का दौरा करेंगे। दिसंबर महीने में दोनों नेताओं के दौरे संभावित है। इधर, दोनों दिग्गजों के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने 8 नवंबर को कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। यह बैठक कसौली में होगी।
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद विरेंद्र कश्यप, अनुराग ठाकुर समेत कोर कमेटी के 11 वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। हिमाचल में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर ही भाजपा हिमाचल में भाजपा दिग्गजों की रैलियां करवाना चाहती है।
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक को इसलिए ही बुलाया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तिथि को फाइनल किया जाना है। इसके बाद प्रस्तावित तिथि को हाईकमान को भेजा जाएगा। इसके साथ ही बैठक में हिमाचल सरकार को घेरनी की भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी को हिमाचल में बैकफुट पर लाने के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा। इसमें भाजपा का थिंक टैंक रणनीति तैयार करेगा। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले अमित शाह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में रैली करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि भाजपा कोर कमेटी की बैठक 8 नवंबर को कसौली में 10 बजे होनी तय हुई है। वरिष्ठ नेताओं को इस बारे सूचित कर दिया है। बैठक में कमेटी के 11 सदस्य भाग लेंगे। कोर कमेटी की यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।