फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm modi will main face of bjp in himachal for assembly election campaigning

हिमाचल में भाजपा इस चेहरे पर ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Mon, 04 Sep 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
pm modi will main face of bjp in himachal for assembly election campaigning

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में हिमाचल को तरजीह न देकर भाजपा ने यह साफ संकेत दिए हैं कि पीएम मोदी के भरोसे ही पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में अंदरूनी समीकरणों से छेड़छाड़ से बच रहा है। प्रदेश से मंत्री बनने से विधानसभा चुनावों में फायदा मिलने के दावों की भी हवा निकल गई है।

विज्ञापन


 प्रदेश के नेताओं को भी यह संदेश मिल गया है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही केंद्र उनका कद तय करेगा। इसके अलावा बड़े राज्यों को साधने की कोशिश में भी हिमाचल मोदी कैबिनेट के फार्मेट में फिट नहीं बैठा है।
विज्ञापन



पीएम मोदी कैबिनेट के विस्तार में भाजपा ने रणनीतिक लिहाज से नए चेहरों को चुना है। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के चलते किसी एक सांसद को कम से कम राज्य मंत्री का दर्जा मिलने की संभावना जताई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते सांसद अनुराग ठाकुर का नाम दावेदारों में माना जा रहा था। प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट विस्तार से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हुई बैठक में हिमाचल पर भी चर्चा हुई। 

जानकारों के अनुसार बैठक में जल्द चुनावों में जाने वाले राज्यों गुजरात और हिमाचल को बाहर रखने पर सहमति बनी। पार्टी का मानना है कि इन राज्यों में मोदी ही चुनावी चेहरा होंगे। 

ऐसे में केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों को मौका दिया गया। माना केंद्र ने प्रदेश में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं देने की रणनीति के तहत ये निर्णय लिया है। 


कई केंद्रीय मंत्रियों को नई पारी के लिए हटाया गया, लेकिन हिमाचल से एकमात्र मंत्री जेपी नड्डा से छेड़छाड़ नहीं की गई। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेमकुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रेस में माने जा रहे हैं, लेकिन भाजपा ने मंत्रिमंडल विस्तार कर संशय बनाए रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed