{"_id":"58f740e34f1c1b3f3b472fd1","slug":"pm-modi-will-inaugaurate-air-services-for-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से शुरू होंगी सस्ती हवाई सेवाएं, पीएम मोदी करेंगे आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से शुरू होंगी सस्ती हवाई सेवाएं, पीएम मोदी करेंगे आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को राजधानी शिमला के जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट से सस्ती हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। उड़ान योजना के तहत ये सेवाएं देश भर के 50 अपग्रेड एयरपोर्ट से शुरू होंगी। इस योजना के तहत हवाई सेवाओं के लिए यात्री से एक घंटे के सफर का महज 2500 रुपये किराया लिया जाएगा जबकि शेष राशि केंद्र सरकार देगी।
विज्ञापन
बता दें कि शिमला से सटे जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट पर बीते कई सालों से हवाई सेवाएं बंद हैं। शेड्यूल फ्लाइट शुरू करने के लिए कंपनी ने एयरपोर्ट के छोटे आकार की तकनीकी दिक्कत बताई थी। साथ ही एयरपोर्ट के नजदीक मोबाइल कंपनी का होना भी फ्लाइट शुरू न किए जाने का कारण बताया जाता रहा। तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए एयरपोर्ट को विस्तार दिया गया और मोबाइल कंपनी के टावर को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
बीते 6 महीने से इस एयरपोर्ट में नॉन शेडयूल फ्लाइटें उड़ान भर रही थीं। कंपनियां जुब्बड़ हट्टी के लिए फ्लाइटें शुरू करने में घाटे का सौदा बता रही थीं। घाटे की भरपाई के लिए कंपनियों ने प्रदेश सरकार से 5 करोड़ रुपये मांगे हैं। रीजनल कनेक्टिविटी योजना में एयरलाइंस एलाइड सर्विस लिमिटेड की तरफ से हिमाचल सरकार को एक पत्र लिखा गया है,
विज्ञापन
जिसमें कहा गया कि 48 सीटों वाली फ्लाइट उड़ान में ऊंचाई की वजह से दिल्ली से शिमला के बीच 35 यात्रियों को ही इस विमान में बैठने की इजाजत दी जा सकती है। इसी तरह शिमला से दिल्ली के लिए महज 15 सीटों पर ही यात्री सफर कर सकते हैं। ऐसे में विमान सेवा दिल्ली-शिमला शुरू करना घाटे का सौदा साबित होगा।
शिमला-दिल्ली हवाई सेवा पर संशय
राजधानी शिमला के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने पर हिमाचल सरकार फैसला नहीं ले पा रही है। विमानन कंपनी को घाटे की भरपाई के लिए पांच करोड़ रुपये देने का मामला मुख्य सचिव कार्यालय ने वित्त महकमे को भेज दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के छुट्टी पर होने के चलते फि लहाल इस मामले पर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शिमला-दिल्ली हवाई सेवा शुरू होने पर संशय बना हुआ है।