फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm Modi helicopter will land at Gagal Airport kangra himachal

गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर

Tue, 18 Dec 2018 12:02 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
pm Modi helicopter will land at Gagal Airport kangra himachal

जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए धर्मशाला पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। गगल एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री को गाड़ियों के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों की मानें तो यह काफिला गगल-धर्मशाला वाया सकोह सड़क मार्ग से होकर सभा स्थल पर पहुंचेगा। सभा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री को इसी सड़क मार्ग से वापस गगल एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम के धर्मशाला दौरे को लेकर एसपीजी पहले ही पुलिस मैदान धर्मशाला और गगल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पुलिस मैदान का निरीक्षण कर जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के एक साल के जश्न के दौरान जुटने वाले गाड़ियों के काफिलों सहित लोगों को किस सड़क मार्ग से धर्मशाला पहुंचाना है और किस स्थान पर उनकी गाड़ियों को खड़ा करना है आदि मुख्य बिंदुओं पर कांगड़ा पुलिस रूपरेखा तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed