शिमला कालका रेलवे: महंगा हो गया प्लेटफॉर्म टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक धरोहर शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर रेलवे स्टेशन पर घूमना महंगा होगा। विभाग ने रेलवे प्लेट फार्म टिकट पांच के बजाय 10 रुपये कर दिया है। पहली अप्रैल से रेलवे ने प्लेट फार्म टिकट की कीमत में बढ़ोतरी की है।
इस टिकट से प्लेटफार्म पर महज 2 घंटे ही रूक जा सकता है। कालका और शिमला हैरिटेज दोनों स्टेशनों पर अधिक अहमियत है। बाहरी राज्य से प्रदेश को जोड़ने वाला कालका स्टेशन एक मुख्य द्वार है।
लेकिन शिमला व कालका रेलवे स्टेशन पर आने जाने और स्टेशन पर रूक ने के लिए लिए प्लेट फार्म टिकट की अवश्यकता रहती है। कालका व शिमला जैसे बडे़ स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की चैकिंग की जांच रेलवे अधिकारियों की होती है। लेकिन बडो़ग, कंडाघाट, जाबली, कैथलीघाट, टूटू आदि स्टेशनों पर यह टिकट स्टेशन अधीक्षक ही चैक करते है।
लोगों को छोडना और लेने जाना महंगा
प्लेटफार्म टिकट मंहगा होने से रेलवे स्टेशन अपने परिजनों को छोड़ना हल्का सा महंगा पडे़गा। अधिकतर लोग अपने परिजनों को छोड़ने स्टेशन तक जाते है। वहीं कुछ देर इंतजार भी करते है जिसके लिए पहले पांच रुपये की ही टिकट लगती थी। लेकिन अब इसके दस रुपये अदा करने होंगे।
कालका से शिमला तक 16 छोटे स्टेशन
कालका शिमला हैरिटेज पर कालका से शिमला तक 16 छोटे छोटे स्टेशन है। इन स्टेशनों से अधिकत्तर स्टेशनों से ग्रामीण क्षेत्रों से लोकल रास्ते भी जुडे़ है। लेकिन स्टेशन पर रेल का इंतजार करने वाले व स्टेशन पर अधिक दरे रूकने के लिए प्लेट फार्म टिकट कटवाना पड़ता है। यदि जांच व पूछताछ में किसी पास टिकट नहीं पाया जाता तो रेलवे विभाग 250 रुपये तक जुर्माना भी करता है।
किराए नहीं प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़े
स्टेशन अधीक्षक यूपीएस नेगी ने कहा कि रेलवे टिकट के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सिर्फ प्लेफार्म टिकट में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अब रेलवे स्टेशन पर कुछ देरी के रूकने के लिए 10 रुपये अदा करने होगें।