माथा टेकने के बाद श्रद्घालु ने काट डाली जीभ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को एक श्रद्घालु ने चाकू के साथ अपनी जीभ काट डाली। माथा टेकने आए पंजाब के तरनतारन शहर से इस श्रद्धालु ने तीन बार चाकू से अपनी जीभ पर वार किए।
इससे वह बुरी तरह से खून से लथपथ हो गया। इसी दौरान युवक को जीभ पर बार करते देख आसपास के श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मंदिर अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर श्रद्धालु के हाथों से चाकू छीना। इसके बाद युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल इसका उपचार चल रहा है। जीभ में कई घाव हुए हैं।
तरनतारन से पहुंचा था मंदिर
बताया जा रहा श्रद्धालु सुबह मंदिर में अपने एक जत्थे के साथ चिंतपूर्णी माथा टेकने पहुंचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9: 55 बजे पंजाब के तरनतारन से गगन दीप पुत्र प्रेमनाथ चिंतपूर्णी मां के दर्शन कर मंदिर के हाल में श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ बैठ गया।
यहां मां का गुणगान करने लगा। इसी दौरान गगन नेमां के उद्घोष लगाते-लगाते चाकू से अपनी जीभ पर वार करने शुरु कर दिए जिससे पास खड़े श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।
मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि उक्त श्रद्धालु मां काली का भक्त है एवं उसे मां की खेल आती है। इसी खेल में उसने जीभ पर चाकू से वार किए। इस दौरान उसकी जीभ पर तीन-चार कट लगे हैं।
डॉक्टरों ने इलाज के बाद भेजा घर
उधर, अस्पताल में श्रद्धालुओं का इलाज करने वाले डा. राजेश्वर डडवाल ने बताया कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था। उन्होंने बताया कि जीभ पर एक सेंटीमीटर तक गहरा घाव था।
इलाज के बाद उक्त श्रद्धालु को घर भेज दिया है। उधर गगनदीप ने बताया कि माता की चौकी के दौरान उसको अकसर खेल आती है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी वह ऐसा कर चुका है।