फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pickup accident at rohru.

पिकअप गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

Tue, 17 Feb 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Feb 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
pickup accident at rohru.

शिमला जिला के रोहड़ू में देवीधार नरोल मार्ग में देर रात पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने सुबह के समय पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप एचपी62, 2012 में कुलगांव निवासी देशराज उर्फ निट्टू सामान की सप्लाई देकर वापिस आ रहा था कि इसी दौरान रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी के 50 मीटर खाई में गिरने से रात भी किसी को भी हादसे की सूचना नहीं मिली। मगर सुबह यहां से गुजरते लोगों ने गाड़ी को खाई में गिरे हुए देखा।

इसके बाद मामले की सूचना चिड़गांव पुलिस स्टेशन में दी गई। जब स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक दम तोड़ चुका था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed