{"_id":"57d54a414f1c1b5d783191d5","slug":"pick-up-car-plunges-into-gorge-in-rajgarh-2-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 फीट खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 फीट खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब से लदी पिकअप करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के सिरमौर जिले में हुआ। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत नैरीपुल-सनौरा सड़क मार्ग पर शिलाबाग के समीप शलैच कैंची मोड़ पर सेब से लदी एक पिकअप लुढ़क कर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों में एक नेपाली मूल का युवक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा शिमला के चौपाल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शिमला जिला के चौपाल से कुछ लोग सोलन जिले की ओर सेब लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब चार बजे सेब से लदी पिकअप (एचपी 08ए 1424) सिरमौर जिले के शलैच मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर अचानक गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। हादसा इतना खतरनाक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों में पंकज पुत्र वीरबहादुर (नेपाली) गांव देवथ चौपाल, सुखू मधेइक पुत्र मनमोहन गांव चौपाल शामिल हैं। बलदेव पुत्र रामलाल निवासी चौपाल और चालक सूरज पुत्र मन बहादुर (नेपाली) घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सोलन ले जाया गया है। डीएसपी राजगढ़ योगेश राल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।