फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol and Diseal Price hike in Himachal.

महंगाई की मार: महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, हिमाचल में अब ये हैं नए रेट

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diseal Price hike in Himachal.

दो महीने से पेट्रोलियम पदार्थों की घटती कीमतों के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में जबर्दस्त इजाफा किया गया है। पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत में 3.38 रुपये और डीजल की कीमत में 2.67 रुपये की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद शिमला में भी ये महंगे हो जाएंगे। यहां पर पहले पेट्रोल 61 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर था, अब ये 64 रुपये 57 पैसे हो जाएगा। डीजल का रेट पहले 50 रुपये 74 पैसे था और अब ये 53 रुपये 40 पैसे जाएगा।
विज्ञापन


देश पेट्रोलियम पदार्थों की सबसे बड़ी खुदरा कारोबारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि दिल्ली में पेट्रोल अब 63.47 रुपये और डीजल 52.94 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले पखवाड़े कच्चे तेल की कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि को देखते हुए पेट्रो पदार्थों का मूल्य बढ़ाना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 16 अगस्त को पेट्रोल की कीमत एक रुपया और डीजल की कीमत 2 रुपये कम की गई थी। पिछले दो माह के अंदर चौथी बार मूल्य कम किए जाने के बाद पेट्रोल के दाम में 5.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 4.92 रुपये प्रति लीटर की कमी आई थी। लेकिन पिछले पखवाड़े कच्चे तेल की कीमत 5 डॉलर प्रति बैरल बढ़ने से पहली बार इनके मूल्यों में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed