{"_id":"5ce96bd0bdec22078f24d7a0","slug":"people-watched-movie-made-on-pm-modi-free-of-cost-in-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां लोगों ने मुफ्त देखी पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां लोगों ने मुफ्त देखी पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म
Sat, 25 May 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बनाई गई फिल्म को देखने के लिए बद्दी के होमलैंड सिटीमॉल में भारी भीड़ जुटी। मॉल के मैनेजर मोहित जैन ने बताया कि शनिवार को विशेष तौर पर बद्दी सुधार सभा और हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कौशल ने आमंत्रण देकर बद्दी निवासियों के लिए नगरपरिषद के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा एवं पार्षद संदीप सचदेवा के साथ मिलकर लोगों को फिल्म दिखाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए सभी दर्शकों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी आयोजन किया गया। फिल्म के मध्य अंतराल के दौरान विशाल केक काटकर सभी दर्शकों को वितरित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। उनकी बायोपिक फिल्म का लुत्फ उठाया। चेयरमैन संजीव कौशल और नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी को हर भारतवासी को पढ़ना तथा देखना चाहिए।
विज्ञापन
जो आज केवल भारत ही नहीं, अपितु विश्वभर में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, कैप्टन डीआर चंदेल, जिला भाजपा महासचिव बलविंद्र ठाकुर, पार्षद संदीप सचदेवा, मनोनीत पार्षद तरसेम चौधरी, राजेंद्र झल्ला, हरनेक ठाकुर, राजकुमार राजू, भगवान सैनी, ऋषि ठाकुर, हरभजन ठाकुर, सुरेश शर्मा, रमन कौशल, पंकज गुप्ता, राहुल कुमार, गुलशन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन