लोगों ने मंदिर में टेका माथा तो नेता-अफसर पहुंचे सीएम के दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल 2020 के आगमन पर हिमाचल में किसी ने मंदिर में माथा टेका तो कई नेता और अफसर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दरबार पहुंच गए। नए साल की बेहतर शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर शिमला और राज्य सचिवालय में दिन भर हलचल रही। दोनों ही जगहों पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नववर्ष के अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधानसभा सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, नगर निगम शिमला के महापौर, उप महापौर ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जयराम ठाकुर ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। समाज के हर वर्ग के लोगों ने सुबह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर और उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उन्हें दूरभाष के माध्यम से भी बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं। जयराम ठाकुुर ने शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों, विशेषकर हिमाचल प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।