{"_id":"67f7db6044bfc27eea0eae06","slug":"pensioners-clash-with-each-other-on-mall-road-protest-against-eviction-shimla-news-c-19-sml1001-515090-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मॉलरोड पर आपस में उलझे \nपेंशनर, निष्कासन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मॉलरोड पर आपस में उलझे पेंशनर, निष्कासन का विरोध
विज्ञापन
निर्णय वापस लेकर माफी मांगने की हिदायत
बोले, निष्कासन वापस नहीं लिया तो भुगतने होंगे परिणाम संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन की शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने वीरवार को शिमला में हुई पत्रकारवार्ता के दौरान पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के निष्कासन के निर्णय का विरोध किया।
इसके बाद पेंशनर मॉलरोड पर आपस में उलझ गए। इस दौरान पदाधिकारियों ने केयरटेकर राज्य प्रधान आत्माराम को गलत निर्णय के लिए लिखित में माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने की बात भी कही है। शिमला एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा और अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में कहा कि संविधान में प्रधान को ऐसा कोई अधिकार नहीं दिया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करें। यह सदस्यता जीवनभर तक होती है। ब्लॉक और शहरी इकाई में जहां भी ऐसे पेंशनर हैं जो पेंशनरों के हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में बाधा पैदा करें उसे संबंधित यूनिट प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर सकता है। इस संदर्भ में शिमला शहरी इकाई के जनरल हाउस की जल्द बैठक बुला कर ऐसे तथाकथित राज्य प्रधान की प्राथमिक सदस्यता खत्म की जा सकती है।
गौरतलब है कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ ने संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के साथ शिमला इकाई के चार पदाधिकारियों प्रधान मदन शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान दीपराम, गंगाराम और भूपराम वर्मा को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। इस पर इन पदाधिकारियों ने शिमला में एक पत्रकार वार्ता बुलाई और इस निर्णय पर विरोध जताया।