फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pension to the employees who Completed 20 years of service

इन कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अधिसूचना जारी

Wed, 13 Jun 2018 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 13 Jun 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
pension to the employees who Completed 20 years of service

हिमाचल सरकार ने इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश में अब 20 साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इससे पहले ये लाभ 33 साल की सेवा अवधि के पूरा होने के बाद ही मिलता था। मंगलवार को इस नई व्यवस्था पर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। हिमाचल मंत्रिमंडल की हाल ही में हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इसके लिए वित्त विभाग की 11 नवंबर 2014 को जारी अधिसूचना में संशोधन किया है। इसमें स्वैच्छिक और समय से पूर्व सेवानिवृत्ति के इच्छुक सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों को 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर पूरी पेंशन देने के लिए प्रोस्पेक्टिव स्थिति में छूट देने की
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बगैर मंत्रिमंडल की मंजूरी के विभाग भर सकेंगे विशेष पद 

pension to the employees who Completed 20 years of service

मंजूरी दी गई है। पूर्व में राज्य सरकार के प्रावधान के मुताबिक निजी हित में स्वैच्छिक और समय से पूर्व सेवानिवृत्ति के इच्छुक सभी सरकारी कर्मचारी पूरी पेंशन के पात्र नहीं थे। 

अब तक जिन्होंने न्यूनतम 20 साल का सेवाकाल पूरा कर लिया हो मगर 33 वर्ष पूरे न किए हों, वे केवल समानुपातिक आधार पर पेंशन पाते थे। अब उन्हें पूरी पेंशन मिल जाएगी। 

हिमाचल सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है कि बगैर कैबिनेट की मंजूरी के राज्य में विशेष पद भरे जा सकेंगे। ये वे विशेष पद होंगे, जिन्हें कोर्ट के आदेशों के बाद भरना अनिवार्य होगा। बेशक काडर के तमाम पद भर दिए गए हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed