फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Raksha Bandhan festival is tomorrow; auspicious timing is from 5:57 AM to 9:48 AM.

रक्षाबंधन पर्व कल, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक शुभ मुहूर्त

Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan festival is tomorrow; auspicious timing is from 5:57 AM to 9:48 AM.
दोपहर में भी बन रहा राखी बांधने का शुभ संयोग
विज्ञापन

श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:09 बजे से
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। राखी बांधने के लिए इस बार सुबह का समय विशेष शुभ माना गया है।


राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक राखी बांधने का समय शुभ रहेगा। पूर्णिमा तिथि सुबह समाप्त होने के कारण प्रातःकालीन समय को विशेष महत्व दिया है। इस दौरान शुभ मुहूर्त की अवधि करीब तीन घंटे 51 मिनट रहेगी। सुबह 7:33 से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त और 9:10 से 9:48 बजे तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। इस अवधि में राखी बांधना विशेष फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण सुबह राखी नहीं बांधी जा सके तो दोपहर में भी शुभ समय रहेगा। अपराह्न काल में दोपहर 12:23 से 2:00 बजे तक राखी बांधी जा सकती है। पंडित नौटियाल के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:09 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9:49 बजे समाप्त होगी। वहीं भद्राकाल 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने और राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article