{"_id":"6a8f07d49c19ed5db20053d6","slug":"collision-between-hrtc-bus-and-tipper-13-people-including-the-driver-injured-shimla-news-c-19-sml1002-776523-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचआरटीसी बस-टिप्पर में भिड़ंत \nचालक समेत 13 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचआरटीसी बस-टिप्पर में भिड़ंत चालक समेत 13 सवारियां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर से सटे ढांडा में हादसा, पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चालक-परिचालक समेत पांच आईजीएमसी रेफर
शिमला से घणाहट्टी के सेदन रूट पर जा रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते ढांडा क्षेत्र में एचआरटीसी बस और टिप्पर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के चालक-परिचालक समेत 13 सवारियां घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब एचआरटीसी की बस शिमला से घणाहट्टी की ओर जा रही थी। इसी दौरान ढांडा के पास विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर के साथ बस की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस दोपहर 3:20 बजे पुराने बस अड्डे से घणाहट्टी क्षेत्र के सेदन रूट के लिए रवाना हुई थी। बस में उस समय 20 से 25 सवारियां सवार थीं। शाम करीब 4:00 बजे जब बस ढांडा के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर के साथ इसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। जोरदार टक्कर के कारण बस में कई सवारियां गिरकर घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों और सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुटू पहुंचाया। यहां चालक-परिचालक समेत 13 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें चालक-परिचालक समेत पांच लोगों को गंभीर चोटें आने के कारण आईजीएमसी रेफर किया गया। मामले की सूचना मिलते ही जतोग चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच के लिए घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में घायलों के नाम
तेतरी देवी निवासी घणाहट्टी, मीना भास्कर निवासी शिमला, पंकज कुमार परिचालक, तोताराम चालक, लायक राम निवासी शकराह, कांता देवी निवासी शकराह, रिजुल निवासी सुंदरनगर, शशिपाल निवासी घणाहट्टी, आंचल (14) निवासी हीरानगर, वंशिका (16) निवासी गांव धार, रिकी (33) निवासी शिमला, कुमारी पलक (18) निवासी सेदन और चंपा देवी (39) निवासी शकराह घायल हुए हैं।