फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pediatrics doctor vishal get pride of india award

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड

Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
pediatrics doctor vishal get pride of india award

इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस दिल्ली ने चंबा मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए चयनित किया है। 25 अगस्त को दिल्ली में होने वाले सम्मान समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन


पिछड़ा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए डॉ. विशाल महाजन को इस अवार्ड के लिए चयन किया गया है। उनके साथ देश के अन्य राज्यों से भी ऐसी हस्तियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस दिल्ली ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे करवाया था। इसमें समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का चयन किया गया। डॉ. विशाल महाजन लंबे समय से चंबावासियों के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड- प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड पाने वालों में पूर्व गवर्नर पंजाब शिव राज पाटिल, पूर्व चीफ जस्टिस छत्तीसगढ़ फाकरूद्दीन, पूर्व गवर्नर छत्तीसगढ़ डॉ. भीष्म नारायण सिंह और शेखर दत्त, पूर्व गवर्नर अरुणाचल प्रदेश जनरल जेजे सिंह, पूर्व इलेक्शन कमिश्नर डॉ. जीवीजी कृष्णामूर्ति, एयर चीफ मार्शल एनसी सूरी, स्पीकर ऑफ झारखंड डॉ. दिनेश ओरान, पूर्व उप मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर कविंद्र गुप्ता और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed