फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients will receive free medical care from today

मरीजों को मिलने लगी मुफ्त इलाज की सुविधा

Wed, 09 Jul 2014 06:31 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Patients will receive free medical care from today

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इस साल बने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड का लाभ मरीज बुधवार से उठा पाएंगे। पहले यह हेल्थ कार्ड एक सितंबर से शुरू होने थे।

विज्ञापन


इस वजह से यह हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड शो पीस बनकर रह गए थे। मरीजों का उपचार लटक गया था। कुछ मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी होनी थी। इनकी हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन


समय पर उपचार न मिलने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है। इन्हें अस्पताल से यह कहकर घर भेज दिया गया था कि सितंबर में जब कार्ड चलेंगे तभी आना।

सरकार की ओर जारी निर्देशों के बाद अब अस्पताल प्रबंधन इन मरीजों के साथ संपर्क कर इलाज के लिए बुला रहे हैं। सरकार के इस फैसले से पैसों के अभाव में इलाज न करा पा रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.75 लाख रुपये तक मुफ्त होगा इलाज

Patients will receive free medical care from today

हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड में इंडोर पेशेंट को 30 हजार से 1.75 लाख का उपचार निशुल्क है। आउट डोर पेशेंट को यह सुविधा नहीं मिलती है। कार्ड धारकों को इस योजना से काफी लाभ मिला है।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें मंजूरी मिल चुकी है कि सितंबर से चलने वाले हेल्थ कार्ड अभी से चलाए जाएं।

इस निर्णय से उन दर्जनों मरीजों की जानें बच जाएंगी, जिन्हें उपचार के लिए सिंतबर तक इंतजार करना पड़ता। उनके पास ऐसे मरीजों की सूची है। उनसे संपर्क कर उपचार के लिए बुलाया जा रहा है। हेल्थ कार्ड चलने से इनका उपचार निशुल्क होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed