फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients will get test reports on their mobile phones at Chamiyana Hospital

Shimla News: चमियाना अस्पताल में मरीजों को मोबाइल पर मिलेंगी जांच रिपोर्ट

Mon, 11 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients will get test reports on their mobile phones at Chamiyana Hospital
सेवा देने वाला प्रदेश का पहला अस्पताल बना
विज्ञापन


चमियाना में पेपरलेस लैब रिपोर्ट सेवा की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में सोमवार से लैब रिपोर्ट प्राप्त करने की पेपरलेस सुविधा शुरू भी हो गई है। इस सेवा की शुरुआत लैब इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलआईएमएस) के तहत की है। इसके माध्यम से मरीजों को अब अपनी जांच रिपोर्ट मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगी। इससे अस्पताल में रिपोर्ट लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यह सुविधा मरीजों को देने वाला चमियाना प्रदेश का पहला अस्पताल बताया जा रहा है।

मरीज जब लैब में जांच के लिए आएंगे तो हर सैंपल ट्यूब पर एक बारकोड चिपका दिया जाएगा। पंजीकरण के समय मरीज को एसएमएस के जरिये एक ओटीपी कोड भेजा जाएगा। रिपोर्ट तैयार होते ही मरीज को एक और संदेश मिलेगा जिसमें लिंक के माध्यम से रिपोर्ट डाउनलोड करने का विकल्प होगा। मरीज रिपोर्ट को अस्पताल काउंटर से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क है और यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल है जहां यह सेवा शुरू की गई है। इससे न केवल मरीजों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि अस्पताल के डॉक्टरों को भी लाभ मिलेगा। सिस्टम को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि भविष्य में डॉक्टर सीधे सर्वर पर रिपोर्ट देखकर मरीज को ऑनलाइन ही उपचार संबंधी टेस्ट दे सकें जिससे समय की बचत होगी। हालांकि फिलहाल यह फीचर पूरी तरह एकीकृत नहीं है, लेकिन जल्द ही रिपोर्ट ओपीडी में उस डॉक्टर को भी सीधे उपलब्ध होगी जिसने जांच लिखी थी। इससे डॉक्टर मरीज की रिपोर्ट तत्काल देखकर उपचार योजना बना पाएंगे। भविष्य में यह प्रणाली अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से भी जोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिजिटल डेटा भी होगा तैयार
पहले मरीजों का डेटा लैब में रजिस्टर के माध्यम से दर्ज किया जाता था लेकिन अब इस नई व्यवस्था से लैब का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल हो जाएगा। इससे न केवल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा बल्कि इसका विश्लेषण भी आसानी से हो सकेगा। एलआईएमएस के माध्यम से एक मजबूत डेटा बैंक तैयार होगा जिसे भविष्य की स्वास्थ्य योजनाओं और शोध में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article