{"_id":"65be425d4015add93006e835","slug":"patients-were-sleeping-in-the-ward-plaster-fell-from-the-ceiling-onto-the-bed-shimla-news-c-19-sml1001-299649-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वार्ड में सोए थे मरीज, छत \nसे बिस्तर पर गिर प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वार्ड में सोए थे मरीज, छत से बिस्तर पर गिर प्लास्टर
विज्ञापन
अचानक हुई घटना से मचा मचा हड़कंप
बिस्तर खाली होने से बड़ा हादसा होने से टल गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के ट्राॅमा वार्ड में छत से सीमेंट का प्लास्टर बिस्तर पर गिर गया। अचानक प्लास्टर के बड़े टुकड़े गिरने से जोर की आवाज आई। वार्ड में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा। गनीमत रही कि यह प्लास्टर का टुकड़ा किसी मरीज पर नहीं गिरा।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के आपातकालीन विभाग के साथ ट्राॅमा वार्ड है। वार्ड के जिस बिस्तर पर प्लास्टर गिरा उस पर कोई मरीज उपचाराधीन नहीं था। इस घटना के बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे और प्लास्टर के टुकड़े को यहां से हटाया गया। इसके अलावा आसपास के पांच बिस्तरों को भी खाली करवा दिया। उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन मधैक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को प्लास्टर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।