Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pea prices in Dhali Mandi have fallen due to frost and a decline in demand.

Shimla News: पाला गिरने और मांग घटने से ढली मंडी में मटर के दाम गिरे

Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pea prices in Dhali Mandi have fallen due to frost and a decline in demand.
रविवार को मंडी में 65 रुपये प्रतिकिलो बिका मटर
विज्ञापन

फ्रासबीन के दाम घटकर 35 रुपये किलो तक पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर समेत अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे राज्यों में पहाड़ी सब्जियों की मांग कम होने से दामों पर असर पड़ा है।

रविवार को मंडी में मटर 40 से 65 रुपये प्रतिकिलो बिका। वहीं फ्रासबीन 20 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। आढ़तियों के अनुसार दूसरे राज्यों में मटर की मांग कमजोर होने से इसके दामों में गिरावट आई है। देश के अन्य मटर उत्पादक क्षेत्रों में भी सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके चलते पहाड़ी मटर की मांग कम हुई है। हालांकि आढ़तियों का कहना है कि इसके बावजूद किसानों को अभी अच्छे दाम मिल रहे हैं। रविवार को मंडी में मटर की करीब 700 बोरियों की आमद हुई। इसके दाम 40 से 65 रुपये प्रतिकिलो तक रहे। वहीं फ्रासबीन की 50 से 60 बोरियां मंडी पहुंचीं जो 20 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिकीं। इसके अलावा लोकल मिर्च 40 से 50 रुपये, शिमला मिर्च 5 से 20 रुपये, पहाड़ी आलू 6 से 23 रुपये और बंदगोभी 3 से 6 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। मंडी में इन दिनों मटर की सबसे अधिक आवक हो रही है। यह मटर जिले के ठियोग, फागू, कुफरी और कुमारसैन के अलावा मंडी जिले के करसोग तथा सिरमौर से सटे क्षेत्रों से पहुंच रहा है। आढ़तियों का कहना है कि ठंड बढ़ने और पाला पड़ने से मटर की गुणवत्ता में गिरावट आई है। वहीं अब सीजन भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके बावजूद इस बार अब तक सीजन अच्छा रहा है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि सीजन अब तक अच्छा रहा है। दूसरे राज्यों में भी मटर का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने से मटर की गुणवत्ता में कुछ गिरावट आई है। इन कारणों से दाम कम हुए हैं। आने वाले दिनों में भी दामों में गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article