Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health of 100 people checked in Dublu

Shimla News: डुब्लू में जांचा 100 लोगों का स्वास्थ्य

Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Health of 100 people checked in Dublu
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील की पंचायत बलोग के गांव डुब्लू में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों की डिजिटल एक्स-रे, बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गईं। शिविर का शुभारंभ बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में चरणबद्ध तरीके से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ छोटी-मोटी बीमारियों की पहचान करना भी सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त लोगों को विभिन्न रोगों के फैलने तथा 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। सीएचओ डुब्लू रानी ठाकुर ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इनमें 34 वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए और क्षय रोग (टीबी) की जांच के लिए 15 लोगों के थूक के नमूने भी लिए। इसके अतिरिक्त 80 से अधिक लोगों के रक्त में शुगर के स्तर और रक्तचाप की जांच की गई। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ट्राई की चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, सीएचओ रानी ठाकुर, मंजू और प्रोमिला (आशा कार्यकर्ता), राकेश मेहता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बलोग पंचायत के प्रधान मनोहर सिंह ने पंचायत के गांव डुब्लू में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article