फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patengali and Cemetery Gate will face power cuts today.

Shimla News: पटेंगली और समिट्री गेट आज लगेगा बिजली कट

Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patengali and Cemetery Gate will face power cuts today.
शिमला। सर्दियों से पहले बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पटेंगली, धीलरू, घणाहट्टी, भट्ठाकुफर बाजार, समिट्री गेट और दरोगा कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट लगेगा। राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार 23 अक्तूबर को 22 केवी सुन्नी फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते पटेंगली, धीलरू, पंजोग और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल मशोबरा के सहायक अभियंता ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट रहेगा।वहीं भट्ठाकुफर बाजार, शिवालिक नर्सिंग इंस्टीट्यूट, लोक निर्माण विभाग की वर्कशॉप, समिट्री गेट, गाहन और दरोगा कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली कट लगेगा। विद्युत उपमंडल ढली के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शुभम चौहान ने यह जानकारी दी। विद्युत उपमंडल धामी के तहत 11 केवी एचटी लाइनों और घंडल-शकराह, घंडल-धामी, घंडल-कोहबाग तथा घंडल-घनाहट्टी फीडरों पर आरडीएसएस योजना के तहत स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सेदन, झाकड़ी, नालहट्टी, बाशोल, धार, चलोग, बालोह और सेरी-चरुड़ समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल धामी के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article