फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police should conduct an impartial investigation into the attack on SFI leaders

Shimla News: एसएफआई नेताओं पर हमले की निष्पक्ष जांच करे पुलिस

Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police should conduct an impartial investigation into the attack on SFI leaders
शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में संगठन के राज्य सचिव सनी सेक्टा और राज्य कमेटी सदस्य ऋत्विक पर कथित हमले की निंदा की है। एसएफआई ने इस घटना के लिए एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। एसएफआई के अनुसार 17 अक्तूबर को दोनों छात्र नेता विद्यार्थियों के मुद्दे उठाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के पास जा रहे थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया। संगठन ने इसे छात्र संगठनों की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर हमला बताया। एसएफआई एचपीयू इकाई के अध्यक्ष आशीष चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा और राजनीतिक असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एसएफआई के राज्य संयुक्त सचिव कमल ने मंडी, नाहन और सोलन में सामने आई घटनाओं का जिक्र करते हुए छात्र सुरक्षा पर चिंता जताई। एसएफआई ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भयमुक्त शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article