{"_id":"5d5fe3ea8ebc3e93b9520ae7","slug":"pat-scan-machine-to-be-installed-soon-in-shimla-cancer-hospital-parmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के कैंसर अस्पताल में जल्द लगाई जाएगी पैट स्कैन मशीन: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के कैंसर अस्पताल में जल्द लगाई जाएगी पैट स्कैन मशीन: परमार
Fri, 23 Aug 2019 06:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला स्थित कैंसर अस्पताल में जल्द पैट स्कैन मशीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने एक सवाल के जवाब में विधानसभा में यह आश्वासन दिया। कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस मशीन की खरीद के लिए मुख्यमंत्री से बैठक हो चुकी है। जल्द इसकी खरीद की जाएगी। इसके आने के बाद चंडीगढ़ या अन्य जगहों पर भटकने की बजाय शिमला में ही बीमार का उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए: सुक्खू
विज्ञापन
इससे पहले मंत्री ने विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल पर यह भी बताया कि आईजीएमसी में डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी मशीन की खरीद कर ली है। कंपनी के अधिकारी जल्द इसे स्थापित कराकर शुरू करा देंगे। यह नए ओपीडी ब्लॉक में स्थापित की जाएगी। कैंसर अस्पताल के अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण का काम तेंजिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। इसका निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन