फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Details of property of MLAs should be made public in the portal of Vidhan Sabha: Sukhu

विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए: सुक्खू

Fri, 23 Aug 2019 04:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Details of property of MLAs should be made public in the portal of Vidhan Sabha: Sukhu

कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सभी विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए। हर साल प्रत्येक विधायक अपनी संपत्ति की जानकारी इस पोर्टल में अपडेट करता रहे, ताकि जन प्रतिनिधियों की संपत्ति के बारे में आम लोग जानकारी ले सकें।

विज्ञापन


इससे जन प्रतिनिधियों की पारदर्शिता भी उजागर हो सकेगी। सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि नियम 101 के तहत 29 अगस्त को प्राइवेट मेंबर डे में इस दिशा में संशोधन विधेयक की मांग विपक्ष के सदस्य प्रमुखता से कर रहे हैं।
विज्ञापन


विपक्ष के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से भी मिलेंगे। उनका दावा है कि कांग्रेस के सभी विधायक संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल में सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे हर साल अपडेट करने की व्यवस्था भी हो। क्या सत्ता पक्ष के सदस्य भी विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं? इस पर सुक्खू बोले- फिलहाल सत्ता पक्ष के किसी भी सदस्य ने इसका विरोध नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें: इस घोटाले की जांच कराएगी सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed