फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   passport facility in mandi post office

पासपोर्ट बनाने के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे शिमला के चक्कर

Thu, 22 Feb 2018 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Thu, 22 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
passport facility in mandi post office

पासपोर्ट बनाने के लिए अब शिमला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सुविधा अब मंडी के मुख्य डाकघर में ही मिलेगी। बुधवार को सांसद रामस्वरूप शर्मा ने प्रधान डाकघर मंडी में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के प्रधान डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में दो ही पासपोर्ट सेवा केंद्र हमीरपुर और पालमपुर में कार्यरत हैं, जबकि मंडी में तीसरे पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ किया गया है। शीघ्र कुल्लू में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्य करना शुरू कर देगा। इससे मंडी तथा कुल्लू जिले के लोगों को जिला मुख्यालय में ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


कहा कि इससे पूर्व लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए चंडीगढ़ या शिमला जाना पड़ता था। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के प्रयासों से हिमाचल में इन केंद्रों को खोला जा रहा है। उधर, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रवि छावल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मेजर जनरल पीएस नेगी, निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश निर्मल सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, विशाल ठाकुर, निर्मला कुमारी, कन्हैया लाल ठाकुर, पायल वैद्य और पंकज शर्मा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed