{"_id":"3b4bf830aa556e0c2506da1217639d47","slug":"paragliding-world-cup-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्वविख्यात कांगड़ा की बिलिंग घाटी में 2015 के वर्ल्ड कप की आस बंध गई है। फ्रांस स्थित खेल की सर्वोच्च संस्था पीडब्ल्यूसीए (पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन) कमेटी की मांग पर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने वर्ल्ड कप के लिए आवश्यक दस्तावेज पिछले दिनों उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन
जून माह में पीडब्लयूसीए 2015 के वर्ल्ड कप की अनुमति दे सकती है। 2013 में बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन प्री-वर्ल्ड कप का सफल आयोजन करवा चुकी है। इस वर्ष भी अक्तूबर में प्री वर्ल्ड कप का आयोजन प्रस्तावित है। वर्ल्ड कप की अनुमति मिलने पर भारत दुनिया के गिने-चुने देशों में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
अब तक के 25 वर्षों से अधिक के खेल इतिहास में बिलिंग में एक भी वर्ल्ड कप का आयोजन संभव नहीं हो सका है। घाटी में अब तक मात्र चार प्री वर्ल्ड कप 2003, 2005, 2008 और 2013 में संभव हो सके हैं। वहीं, 2014 में प्री वर्ल्ड कप की मंजूरी एसोसिएशन को मिल चुकी है।
विज्ञापन
कांगड़ा को मिलेगी नई पहचान
वर्ल्ड कप का आयोजन होने पर घाटी अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभरकर सामने आएगी व लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्वोंच्च खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने का मौका मिल सकेगा।
उधर, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की अध्यक्षता वाली बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा और उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि प्री वर्ल्ड कप के आब्जर्वर फ्रांस के यूलिक जोसेप की रिपोर्ट के बाद पीडब्लयूसीए की मांग पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं। 2015 में वर्ल्ड कप की पूरी उम्मीद है।