फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pangwal Snow Festival begins in Pangi Valley, artists spread the colors of folk culture

चंबा: पांगी घाटी में पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज, बिखरे लोक संस्कृति के रंग

Thu, 17 Mar 2022 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 07:19 PM IST
सार

महिला और युवक मंडल सहित स्कूली विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी वादियों के बीच लोक नृत्य किया।  आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने दीप प्रज्वलित कर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। फेस्टिवल में बर्फ से संबंधित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Pangwal Snow Festival begins in Pangi Valley, artists spread the colors of folk culture
पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ और सुराल में चलो चंबा अभियान के तहत पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज हो गया। महिला और युवक मंडल सहित छात्रों ने बर्फ की सफेद चादर में पारंपरिक लोकनृत्य पेश किए, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने दीप प्रज्वलित कर  फेस्टिवल का शुभारंभ किया। फेस्टिवल में बर्फ से संबंधित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। युवा मंडल और सुराल स्पोर्ट्स क्लब के युवाओं ने बर्फ से अलग-अलग आकृतियां बनाईं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। महिला मंडल सुराल, धरवास और लूज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


इसी तरह दोपहर बाद सुराल भटोरी के बोध गोंपा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुराल भटोरी की महिला मंडल, राजकीय महाविद्यालय किलाड़ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुराल के छात्रों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आवासीय आयुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से  लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। पांगीवासी फेस्टिवल को हर साल मनाते रहें और लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग लें। कहा कि किलाड़ के रामलीला मैदान में भी पंगवाल स्नो फेस्टिवल के तहत हिम ईरा उत्सव मनाया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाईं। कहा कि 19-21 मार्च को किलाड़ के रामलीला मैदान में जबकि 20 मार्च को सेचु में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 मार्च को फेस्टिवल का समापन किलाड़ में किया 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed