{"_id":"6233115efd0e0f418872f272","slug":"pangwal-snow-festival-begins-in-pangi-valley-artists-spread-the-colors-of-folk-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: पांगी घाटी में पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज, बिखरे लोक संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पांगी घाटी में पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज, बिखरे लोक संस्कृति के रंग
Thu, 17 Mar 2022 07:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:19 PM IST
सार
महिला और युवक मंडल सहित स्कूली विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी वादियों के बीच लोक नृत्य किया। आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने दीप प्रज्वलित कर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। फेस्टिवल में बर्फ से संबंधित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ और सुराल में चलो चंबा अभियान के तहत पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज हो गया। महिला और युवक मंडल सहित छात्रों ने बर्फ की सफेद चादर में पारंपरिक लोकनृत्य पेश किए, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने दीप प्रज्वलित कर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। फेस्टिवल में बर्फ से संबंधित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। युवा मंडल और सुराल स्पोर्ट्स क्लब के युवाओं ने बर्फ से अलग-अलग आकृतियां बनाईं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। महिला मंडल सुराल, धरवास और लूज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इसी तरह दोपहर बाद सुराल भटोरी के बोध गोंपा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुराल भटोरी की महिला मंडल, राजकीय महाविद्यालय किलाड़ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुराल के छात्रों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आवासीय आयुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। पांगीवासी फेस्टिवल को हर साल मनाते रहें और लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग लें। कहा कि किलाड़ के रामलीला मैदान में भी पंगवाल स्नो फेस्टिवल के तहत हिम ईरा उत्सव मनाया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाईं। कहा कि 19-21 मार्च को किलाड़ के रामलीला मैदान में जबकि 20 मार्च को सेचु में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 मार्च को फेस्टिवल का समापन किलाड़ में किया
विज्ञापन