फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayts send proposal to himachal govt for TCP area

टीसीपी के दायरे में नहीं रहना चाहतीं पंचायतें, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Thu, 15 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
panchayts send proposal to himachal govt for TCP area

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में शामिल किए गए क्षेत्रों के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। पंचायतों की ओर से लगातार सरकार को टीसीपी से गांवों को बाहर करने के प्रस्ताव आ रहे हैं। अब तक सरकार को घुमारवीं, सुंदरनगर, मणिकर्ण, बिलासपुर, बैजनाथ, कसौल, मनाली, पार्वती वैली आदि पंचायतों से प्रस्ताव मिले हैं। यहां की आबादी हजारों में है। 

विज्ञापन


सरकार ने शहरों की जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई गांवों को टीसीपी में शामिल किया है। विभाग की ओर से भवन निर्माण को लेकर सख्ती होने लगी तो गांवों के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में कुल्लू का दौरा किया था।
विज्ञापन


उस दौरान भी मनाली, पार्वती वैली के लोगों ने भवन निर्माण के नियम कड़े होने का हवाला देते हुए टीसीपी से बाहर करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि प्रदेश सरकार इसको स्टडी कर रही है। उल्लेखनीय है कि  हिमाचल के सभी शहरों को नगर निकाय और टीसीपी में शामिल किया जाना था, लेकिन कई गांव ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या कम पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन ने इन गांवों की जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई गांव को टीसीपी में शामिल कर दिया। अब जब टीसीपी के अधिकारी इन गांवों में दस्तक देने के साथ भवन बनाने के नियम और कानून समझाने लगे तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। 


यह मामला सरकार के विचाराधीन है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ डिस्कस होना है। जिला प्रशासन के माध्यम से इन गांवों को टीसीपी में शामिल किया गया है। - सरवीण चौधरी, शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed